अन्तरा शब्दशक्ति और मेरा अनुभव
हिंदी भाषा के क्षेत्र में अपनी गरिमामय कार्य योजनाओं के साथ अन्तरा शब्द शक्ति एक बड़ी भूमिका में अपना स्थान ले चुकी है। हिंदी साहित्य के प्रत्येक विधा में प्रकाशित होती कृतियाँ इसकी पहचान है। साथ -साथ नवोदित रचनाकारों को एक मजबूत धरातल देने में भी अन्तरा शब्द शक्ति ने अहम भूमिका निभाई है।इसके माध्यम में नई रचनाकार पीढ़ी को एक हौसला मिला है।अन्तरा से जुड़ कर अपने मनोभावों को प्रत्यक्ष करने का सुअवसर नव रचनाकारों को प्राप्त हुआ है। अन्तरा शब्द शक्ति ने सभी रचनाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु अन्तरा शब्द शक्ति सम्मान प्रदान कर ये सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा चाहे जिस रूप में हो, वो सम्मान की अधिकारिणी है।
अन्तरा शब्द शक्ति को अपने कार्यों द्वारा आदरणीय डॉक्टर प्रीति सुराना जी ने इसे साहित्य के एक सुदृढ़ आधार प्रदान किया है। हम इसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।इससे जुड़े सभी आदरणीय को बहुत शुभकामनाएँ।
अलका रागिनी
मुम्बई