Page Visitors Count: 746
परीक्षा का वक्त है,
संदेश बहुत सख्त है।
पालन आवश्यक होगा,
खुद का ही भला होगा।।
कोरोना महामारी है,
हम सब पर ये भारी है।
संयम अरु जतन करलो,
थोड़ा धैर्य सभी धरलो।।
लोकडाउन में घर रहना,
प्रेरित दूजों को भी करना।
तपस्या से जीवन देती है,
दुख दर्द सभी हर लेती है।।
बीना शर्मा “झंकार”
25/03/2020
Total Page Visits: 746 - Today Page Visits: 1