Page Visitors Count: 594
हमारा 21 दिनों का तप ही काम आएगा|
जान है तो जहान है बस यही मन्त्र साथ निभाएगा|
संकल्प ले जो हम सब घर में ही रहेंगे|
कराेना रूपी दानव लक्ष्मण रेखा ना पार कर पायेगा|
ना मचा पायेगा वो ,भारत भूमि में हाहाकार|
साबुन से हाथ धोये ,सेनेटाइजर करे इस्तेमाल|
ना करे आँख नाक और मुख पर स्पर्श बार -बार |
अपनों से प्रेमभाव ,चिंता जताए|
कुछ दूरी से ही करके नमस्कार|
है मुश्किल समय ये माना हमने…
पर ये दाैर भी गुजर जाएगा|
बस कुछ सावधानियाँ कुछ संयम…
होगी फिर खुशहाली|
रौनके होगी, हर गली मोहल्ले और शहर में..
नवी तेरी आँखो के सामने वो नज़ारा फिर आएगा|
देखना..फिर से
मेरा हिन्दुस्तान जल्द ही मुस्कुराएगा|
नवनीता कटकवार
Total Page Visits: 594 - Today Page Visits: 1