जीना मारना

जीना – मरना ही है जीवन का नाम,
जिंदा हो जब तक तो यही रखता है तुम्हारा काम,
जब तक सांस है तो सोचते हो लाभ और हानि,
दो पल रुक जाओ कल क्या हो किसी ने न जानी।

सारी गणित बेकाम हैं,
जिंदगी बस सुबह और शाम हैं,
हाथों की रेखाएं नादान हैं,
यह जीवन एक वरदान है।

जीना तुम्हारे हाथ में है,
यमराज तुम्हारे साथ में है,
संवारना बंद करो अपनी काया,
मत सोचो कि तुमने क्या खोया, क्या पाया।

तुम्हें किस बात का एहम है?
तुम अमर हो यह तुम्हारा वहम है,
मृत्यु का दूत है तुम्हारे बगल में,
झोपड़ी में रहो या रहो महल में।

-प्रणव राज
बिहार

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee