प्यार करना तो उम्रभर मुझको
वरना शहजादे माफ़ कर मुझको
बेवफ़ाई करो इजाज़त है
होना पाए कभी ख़बर मुझको
मुझसे सच बोलिए ज़रूरी नहीं
है यकीन तेरे झूठ पर मुझको
देख मत देर तक मुझे पगले
होश खो देगा देख कर मुझको
याद तेरी है लोरीयों जैसी
पर जगाती हैं रात भर मुझको
छूना पाए मुझे नज़र कोई
आ लगा दे तेरी नज़र मुझको
-मोनिका देहलवी
