वो एक गहरा सपना

वो चंद बरसों का साथ अपना
बड़ा ही गहरा वो एक सपना
भले वो अपने मकां में रहती
भले मैं अपने जहाँ में रहता
मगर वो हर पल करीब मेरे
लहू के जैसा रगो में बहती
वो रूह बनकर बदन में रहती

अगर मैं उसकी मिसाल ढूँढूँ
तो सारी दुनिया ग़रीब निकले
वो आगरा की थी संगमरमर
कि जिसपर अक्सर फिसलती है नज़र
वो पाक उजली सफेद हर्फ़े
वो जैसे ‘शिमला’ की ताज़ा बर्फें

वो जैसे ‘काशी’ की इक सुबह हो
नदी के तट पर सुकून का वन
वो जैसे ‘मैसूर’ का हो चंदन
महकती जिससे हवा ए-जंगल
वो जैसे ‘केरल’ के जल की कल कल
नज़ारा जिसका सुकून देता
कि बात करना जुनून देता।

-आनंद राज सिंह

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee