सीप में पलते है मोती जाने किसकी किस्मत में होगा

क्यों ये सोचे तू तेरी किस्मत में क्या होगा ,
मेहनत कर बंदे निश्चित ही तू सफल होगा ,
ऐ मुसाफिर भगवान के घर देर है अंधेर नहीं ,
तेरे अच्छे कर्म से तेरा भविष्य उज्जवल होगा।

सच्चाई की राह पर हर पल चलता चल तू ,
फूल मिले या कांटे इसकी परवाह मत कर तू ,
दोस्त , दुश्मन भी मिलेंगे तुझे तेरी राह में ,
अपनी मंजिल की खातिर कभी ना हिम्मत हारना तू।

सीप में पलते है मोती जाने किसकी किस्मत में होगा,
ये सब सोचने से नहीं कड़े संघर्ष का नतीजा होगा ,
देखना तेरी मेहनत से ये सारे मोती तेरे ही होंगे ,
कामयाबी का ताज फिर तेरे ही सर पर होगा ।

-रमा ” प्रेम – शांति “

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x