मुश्किलों को मुस्कुरा कर आसान कर दें

मुश्किलों को मुस्कुराकर आसान कर दें ,
खाली से जीवन के कैनवस को रंगों से भर दें ।
जिंदगी है तो मुश्किल वक्त भी आयेगा ,
हंसकर चलते चलो यूँ ही गुजरता जायेगा ।
मुश्किलें उन्हें ही देता है वो जिनको दिल में रखता है वो ,
रख विश्वास उसपर तू तो चलते चल ।
तेरे अच्छे बुरे हर पल की रखता है वो खबर ,
देने वाला वही लेने वाला वही बनाने मिटाने वाला वही ।
जो हुआ वह सही था ये मान ले, अपने परायों को भी तू पहचान ले ।
यूँ तो रिश्ते नाते यार दोस्त बहुत थे मगर ,
साथ कितने चले जब कठिन थी डगर ।
निकल ख्वाबों से बाहर, हकीक़त जान ले ,
खाली आऐ थे खाली हाथ ही जाना है ।
चाहे कम चाहे ज्यादा दुख सबने पाया है ,
ऐसा कोई नहीं खुशियाँ ही खुशियाँ मिली हों जिसे ।
जिंदगी की जंग जीती है उसने ही ,
हर हालात में पोंछ आँसू जो, मुस्कुराया है ||

-स्मृति गुप्ता
जबलपुर

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x