पीरियड तेरे कितने नाम

आज #world_menstruation_day पर खास #worldmenstruationday #मासिकधर्म #पीरियड

महिलाओं की एक कुदरती, सामान्य औऱ नियमित शारीरिक प्रक्रिया है मासिक रक्तस्त्राव, जिसे हिंदी में मासिक धर्म, माहवारी, रजस्वला होना या फिर अंग्रेजी में पीरियड्स या मेंस्ट्रुएशन कहते हैं।

एमएम 😢लेकिन यह एक विडंबना ही है कि इसके बारे में हर कोई दबी छिपी आवाज में बात करता है औऱ खुद महिलाएं इस सामान्य प्रक्रिया के बारे में बताने के लिए तमाम सांकेतिक शब्दों का इस्तेमाल करती हैं।

😢 हमारे देश में इसे “कौव्वा छूना”, ‘महीना होना’, ‘हाथ ठीक न होना’, ‘छूनी होना’, ‘छुट्टी होना’, ‘रेड सिग्नल’, ‘लाल झंडी’ और न जाने कौन-कौन से सांकेतिक नामों से पुकारा जाता है।ज्यादातर प्रदेशों या भाषाओं में पीरियड्स के लिए जो टर्म इस्तेमाल किए जाते हैं उनका अर्थ अशुद्ध या अपवित्र जैसा कुछ होता है। जैसे तमिल में थूरम कहते हैं जिसका अर्थ है घर से दूरी रखना, कन्नड़ में होरा गगवुडू यानी ‘बाहर होना’, मलयालम में पोराथाई यानी घर से बाहर, मासम इरूप्पू यानी मासिक बैठक, मराठी में पाली यानी पारी आदि। इसके अलावा कई घरों या मित्र मंडली में इसके लिए अलग पर्सनलाइज्ड टर्म्स का भी प्रयोग किया जाता है।

😢💐पूरी दुनिया में एक ही हाल💐😢

लेकिन आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि ऐसा सिर्फ हमारे देश की महिलाएं ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की महिलाएं करती हैं। कथित रूपसे मॉडर्न औऱ विकसित देशों में भी यही हाल है। एक अंतर्राष्ट्रीय सर्वे के मुताबिक पीरियड्स के लिए दुनिया में 5000 से ज्यादा ‘स्लैंग टर्म्स’ प्रचलित हैं।

💐 ‘क्लू’ और ‘दी इंटरनेशनल वीमंस हेल्थ कोलीशन’ ने मिलकर 190 अलग-अलग देशों के 90000 महिलाओं से मिले रिस्पांस में ऐसा पाया है। इन महिलाओं से पूछा गया था कि वे मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान क्या करती हैं इसके संबंध में बात करते हुए वे कितनी कंफर्टेबल रह पाती हैं।

💐सर्वे करने वाले अधिकारियों ने पाया कि दुनिया की 10 भाषाओं में मेंस्ट्रएशन साइकिल केलिए कुछ हल्के और कंफर्टेबल शब्द हैं जबकि 78 फीसदी लोग इसके लिए ज्यादातर ‘स्लैंग’ यानी प्रतीकात्मक शब्दों का इस्तमाल करते हैं। फ्रांस और चीन में 91 फीसदी और डेनमार्क में 86 फीसदी महिलाओं ने इस टर्म केलिए स्लैंग का प्रयोग किया।

💐कैसे-कैसे टर्म –

आंट फ्लो/आंट
टाइम ऑफ मंथ/ दैट टाइम ऑफ मंथ
टीओएम
ऑन दी रैग्स/रैगिंग/रैग
रेड टाइड, रिवर, सी, मून
रेड लाइड, आर्मी, कर्स, डेज
रेड डॉट
कोड रेड
मंथली विजिटर
मदर नेचर
लेडी टाइम/ लेडी फ्रैंड/ लेडी डेज
क्रिमसन वेव/ टाइड
ब्लडी मैरी
दी ब्लॉब शार्क वीक
पेंटर्स इन

-शिखर चन्द जैन

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x