चिड़िया रानी

“गौरैया की प्यास”

मेजबानी करूंगी, चिड़िया रानी मैं तुम्हारी
चाहिए थोड़ा प्यार,कुछ दाने,दोना भर पानी

मौन होगा आकाश,उपेक्षित किया गर चटक को
सहेजें रखूंगी गौरैया रानी , करूँ तुम्हारी निगरानी।

छुटपन में आंख, तेरी चीं-चीं से खुलती थी
जब मां कहती चिरैया आई, फूदक मैं भी चलती थी।

मेरा बचपन लौटा दो, रुत आई है सुहानी
सहेज कर रखेंगे तुमको कर तुम्हारी निगरानी।

-लीना शर्मा

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x