राहगीर

राहगीर.. हर कोई..जगत में,
सबको तय करनी है राहें
मंजिल मिलेगी,
किसको पहले …
वह ऊपर बैठा
ईश्वर ही जाने
कोई ,चलेगा …
तपती सड़कों से
कोई संकरी सी पगडंडी।।
किसी को..मखमली, दूब मिलेगी.
किसी को पथरीली सी पंक्ति..
गठरी जितनी,
हल्की लादोगे….
तय करनी होगी
‘आसां दूरी’
धैर्य धर
स्वानुभूति कर
सही डगर पकड़;
इस.. आभासी सी, दुनिया में
पुण्य कर्म गर कर जाओगे
बिना बोझ अपनी गठरी ले,
भवसागर से तर जाओगे,..

-लीना शर्मा

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x