आया मौसम बरसात का है।
खेती -बाड़ी सौगात का है।। 01।
हर एक दिशाओं हरियाली।
बदले मौसम की खुशहाली।।02।
नदियाँ तालाब भरे जल से।
घास उपर आए अब तल से।।03।
जलचर नभचर पाए राहत।
तपती धरती से थे आहत।।04।
बाग बगीचों की है दुनिया।
हरियाली लाती हैं खुशियाँ।।05।
मौसम बरसात सुहाया है।
गर्मी छोड़ नमी लाया है।। 06।
-अजय पाण्डेय बेबस
