क्या लिखूं

आज सोचा फुरसत में कुछ लिखा जाए
पर प्रश्न था क्या लिखूं !

राधा कृष्ण की प्रीत लिखूं
या बासुरी का मधुर संगीत लिखूं !

अंतर में बसा मन मीत लिखूं
या दुनिया में प्रेम की रीत लिखूं !

भाई बहन का प्यार लिखूं
या सावन की रिमझिम फुहार लिखूं !

देश प्रेम की आन लिखूं
या हिंदू मुस्लिम की तान लिखूं !

प्रकृति का हरियाला सिंगार लिखूं
या नारी की लुटती लाज लिखूं !

अपनी संस्कृति को प्रणिपात लिखूं
या रिश्तों में मरते जज्बात लिखूं !

सोने की चिड़िया की बात लिखूं
या समय के बदले हालात लिखूं !!

-अनुपमा शर्मा
रुड़की

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x