बैक पर नया बेग टांगकर
होम की सीमा लांघकर
हिम्मत भर मुट्ठी तानकर
नन्हे कदम स्कूल चले अब।
उम्मीदों का शीश तानकर
ख़ुशियों के बादल देखकर
हंसते फूल खिलखिलाकर
नन्हे कदम स्कूल चले अब।
पप्पा की अँगुली थामकर
मम्मी को प्यार से बाय कर
लवली टॉय को समझाकर
नन्हे कदम स्कूल चले अब।
कॉपी बुक पेंसिल शार्पनर
मेरी प्यारी ड्राइंग नए कलर
छोटी टाई बड़ी ड्रेस पहनकर
नन्हे कदम स्कूल चले अब।
ABCD क ख पढ़ें अं से अंगूर
ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टर
मीठी बोली टिफिन में भरकर
नन्हे कदम स्कूल चले अब।।
-संदीप नेमा ‘दीप’
भोपाल
