हरी छतरी

नीली पीली काली भूरी
मुझको भाती हरी छतरी

बरसेगी छम-छम वर्षा
छतरी लेकर मैं भीगूँगी
छोटी-छोटी पानी की बूँदें
हाथों में अपने भर लूँगी

आज मुझे मत बुलाना
छेड़ूँगी अपना राग पुराना
बचपन मुझे पुकार रहा
इससे पक्का है याराना

इधर-उधर भाग-भाग कर
कागज की नाव बना कर
उसे चलाऊँगी छतरी लेकर
नृत्य करूँगी मैं जी भर कर

आज वर्षा ने रंग भर दिये
भीगी छतरी लगती सुंदर।

-डॉ. भारती वर्मा बौड़ाई

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x