बारिश, तेज धूप में याद आती है छतरी,
दोनों मौसम में ही बहुत काम आती है छतरी,
हमारे तन-बदन को फिर बचाती है छतरी,
बच्चों को भी बहुत भाती है रंग-बिरंगी छतरी,
जब कोई अपने प्रिय को उड़ाता है छतरी,
प्रिय भी खुश होकर ओढ़ लेती है छतरी,
लग्न, मरण में ही काम आती है छतरी,
सिर पर रखें कलश पर ओढ़ी जाती है छतरी,
बरसात के मौसम में बहुत बिकती है छतरी,
“रमा” बारिश के कारण अपना भाव बढ़ाती है छतरी।
-रमा “प्रेम-शांति”
