“अभी ठहर ए दिल कुछ तो दिन बारिश के आने थे,
तुझसे मिलने के फिर से कुछ नये बहाने थे।
चाय की टपरी थी और कुछ दोस्त पुराने थे,
कुछ अपने किस्से थे कुछ दोस्ती के फसाने थे।
भींगते थे हर रोज बारिश में इस क़दर,
जैसे पूरी जवानी के दिन मस्ती में गंवाने थे।
अब यादें तेरी कचोटती रहे हर मौसम में,
तुझे महसूस किए हुए अब हो चले जमाने थे।
आ पास मेरे आगोश में इस तरह,
कि हर सांस में जिस तरह तेरे फसाने थे।”
-डॉ मंजू तिवारी
