ये मत पूछो, मुहब्बत में, कौन कितना सहता है?
पागल हैं, पहाड़ जो खड़े हैं, पानी तो बहता है।
त्रस्त भूतों से,दिल ए दोस्ती अच्छी नहीं जानम,
मस्त औघड़ सदा श्मशान में,आराम से रहता है।
मजबूरी का नाम,किसने महात्मा गांधी रख दिया?
दिल तो देश है,यहां हर शख़्स, मन का महता है।
तुम्हें जाने क्या जची, पड़ोसन से जा पूछा इतिहास!
बवाल होना ही था,मीनारें बनती हैं,किला ढहता है!
मण्डेला की तरफ देख,जमाने ने उसे कितना दिया!
शायर समझता है ख़ुदको,सिर्फ अपनी ही कहता है।
-सत्येन्द्र मण्डेला
