तुम अपना मौसम लेके चलो
मैं अपना मौसम साथ ले चलूंगी,,
कभी धूप बन हौसला दे जाएंगें तो
कभी बारिश की बूंदों से मन भिगायेंगें,,
कभी पतझड़ बन बिछोह को झेलेंगें
तो कभी बसंती रंगों से जीवन रंगेंगें,,
कभी तुम जीतो, कभी मैं हार जाऊं
मिलके विश्वास का ज्योत जलाऐंगें,,
तुम अपना मौसम लेके चलो
मैं अपना मौसम साथ ले चलूंगी !!
-स्वाति जैन
