पीड़ा के बादल

अंधियारों से जो डरती हो ऐसी कोई रात नहीं।
पीड़ा सहकर भी हँस लेना सबके बस की बात नहीं।।

मन का मालिक सुख-दुख सबकुछ बेमौसम अपनाता है।
धनवान भले हो कोई पर इतनी तो औकात नहीं।।

मन के सूखे आंगन में दो बूंदे बरसे आंसू की ।
कोई गैर कभी दे जाए ये ऐसी सौगात नहीं।।

मन को छलिया कहने वालों मन तो खुद को छलता है।
कोई अपना छल जाए तो और बड़ा आघात नहीं।।

मजहब की बातें जग में बस कड़वाहट फैलाती है।
तब मन जो पीड़ा सहता है उसकी कोई जात नहीं।।

लेखे आज नये नियमों से आय व्ययों के कर डाले।
सब कुछ माप लिया है लेकिन सुख-दुख का अनुपात नहीं।।

रोज सियासत दिखलाती है सपनें सबको खुशहाली के।
खेल न जाने कैसा जिसमें शह तो है पर मात नहीं।।

मजबूर किया आज समय ने बेमतलब की चालों से।
घनघोर घटा भी फैल रही बस में अब हालात नहीं।।

‘प्रीत’ घने पीड़ा के बादल मन के नभ पर छाये हैं।
बिन बादल के भी बरसे जो ऐसी तो बरसात नहीं।।

-प्रीति सुराना

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x