घनघोर घटा छाई जीवन में ,
जब तब नैंनो से बरस जाए।
छट जाएगी जल्द ही बदली ,
सोच कर फिर मन मुस्काए।
तानो और उपेक्षा की ऊष्मा ,
संघनित हो फिर बादल बनाए ।
मन आकाश का धुंधला पन,
आशाओं पर पानी फेरे ,
डूबते हुए को निराशा ही घेरे।
उठे सवाल फिर यही एक की,
क्या है मेरी प्रभु मेरी गल्ती ।
सूरज तो आता नित नभ पे फिर,
क्यूँ आँगन में धूप मेरे नहीं खिलती।
सीडन भरे हुए रिश्ते सहे नहीं जाते,
उम्र बीत गई जिन्हें धूप दिखलाते ।
सुनो घटाओं बात मेरी मानो ,
अबकी बरसना तुम ऐसे ।
टूट जाऐं सब बंधन मेरे बह जाऊँ ,
बांध तोड़कर बहे दरिया जैसे ।
-स्मृति गुप्ता
जबलपुर
