तन्हाई को मेरी हमसफ़र मिल गया,
अँधेरी रातों को मेरी सहर मिल गया।
सूना था दिल का हर एक रास्ता,
तेरा साथ क्या मिला, घर मिल गया।
भटकते रहे हम न जाने कहाँ-कहाँ,
मिलता नहीं था कोई कारवाँ।
सूनी राहों में जब तेरा हाथ थाम लिया,
हर मोड़ पर जैसे नया शहर मिल गया।
तन्हाई को मेरी हमसफ़र मिल गया,
अँधेरी रातों को मेरी सहर मिल गया……
माँगी थीं जो दुआएँ तेरे ही नाम की,
सजाई थीं जो राहें तेरे पैग़ाम की।
रब ने सुनीं वो सारी सदा एक दिन,
मेरी चाहतों को उनका असर मिल गया।
तन्हाई को मेरी हमसफ़र मिल गया,
अँधेरी रातों को मेरी सहर मिल गया……..
उड़ता रहा मैं परिंदों-सा बेख़बर,
ढूँढ़ता रहा अपना एक हमसफ़र।
तेरी बाहों में आकर ये दिल कह उठा,
सदियों की तलाश का सफ़र मिल गया।
अब हर सुबह तेरे नाम से रोशन लगे,
हर शाम तेरी बाँहों में मुकम्मल लगे।
जो ख़्वाब कभी मेरी आँखों में पलते रहे,
उन ख़्वाबों को अपना शहर मिल गया।
तन्हाई को मेरी हमसफ़र मिल गया,
अँधेरी रातों को मेरी सहर मिल गया…
सूना था दिल का हर एक रास्ता,
तेरा साथ क्या मिला… घर मिल गया……..!
-राकेश नमित
