रोशनी बारहवीं प्रथम श्रेणी में पास कर ली। एक दिन उसकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद से व्हीलचेयर उसकी जरुरत बन गई।
लगा अब वो कुछ नहीं कर पायेगी। पापा ने कुछ निश्चय किया, दूसरे दिन ऑफिस से घर आये तो साथ में कोई परिचित था, पापा ने बताया बचपन से ही उनकी एक ऑंख ख़राब है। हार ना मानकर आज उनके बॉस बनने तक का सफ़र पुरा किया है।
अंकल बोले बेटा मैं उपदेश नहीं दे रहा, तुम्हें आइना दिखा रहा हूँ। तुम अपनी पढ़ाई प्राइवेट पूरी करो, तुम्हारा लक्ष्य रखकर आगे बढ़ो। रोशनी की ऑंख भर आई।
आज वो बैंक में कार्यरत है। जयपुर फ़ुट की मदद से व्हीलचेयर को अलविदा कह दिया है।
-पुष्पा अरविन्द शर्मा
