नीड़ का निर्माण अब, कैसे करें
छाँव सर पर है नहीं, कैसे करें
कट रहे जंगल फ़िजां घायल हुई
हवा भी दूषित, रवां कैसे करें
प्रकृति से खिलवाड़ हर दिन हो रही
नीर बिन नदियां हुईं, कैसे करें
बारिशों का सिलसिला थमता नहीं
डूबती आबादियां, कैसे करें
दावानल में क्यों इज़ाफ़ा हो रहा
जल रहे जंगल हरे, कैसे करें
सुनामी के नाम से, वाक़िफ न थे
हो रहा अब सामना, कैसे करें
हर तरफ़ क्यों शोर इतना हो रहा
सुनाई पड़ता नहीं, कैसे करें
जलजले जो आ रहे संकेत हैं
सहज ‘नायक’ कुछ नहीं, कैसे करें!
-अरविन्द नायक
