सिल बट्टा

बड़े काम का ये सिल बट्टा,
हर कोई इस पर काम करता।
हो अमीर या फिर गरीब,
दुबला पतला या हट्टा कट्टा।

दो पत्थरों से बना सिल बट्टा,
एकता की कहानी है कहता।
सिल बट्टा जब दोनो मिलते,
काम सभी तब ही हैं होते।

धीरे धीरे जब पिसें इसमें मसाले,
घर सोंधी खुशबू से महके।
घिस घिस चटनी पिसे जब इसमें,
स्वाद गजब ही आते निराले।

आम, पुदीना ,धनिया, मिर्ची,
या हो फिर नरियल की चटनी।
चाहे पीसो उड़द, मूंग,चना,
बनते नरम मुलायम बड़ा, मंगोड़ा।

ना बिजली न बटन की झंझट,
काम करे बिन रुके निरंतर।
न रुकता न गरम ये होता,
न काम के बोझ से रोता।

है पुरखों का प्यारा उपकरण,
बड़े काम का करना ये मनन।
रखना अपनी रसोई में इसको,
सहेजना है अपनी धरोहर को।

-स्मृति गुप्ता
जबलपुर

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x