शनै:शनै: लौटता जीवन पुन: गांव की ओर
जहाँ सुकूं था,स्वाद और सेहत का था जोर
सिलबट्टे पर पीसी चटनी का था अनोखा स्वाद
अनचाहे भी आ जाती है दादी नानी याद
कच्ची कैरी का चटकारा,लाल मिर्च के साथ
जीभ जलाकर मजा दिलाए सी-सी की आवाज
थोड़ा नारियल और कड़ी पत्ता अदरक, प्याज
नमक मिलाकर सिल बट्टे पर घिस घिस का साज
खूशबू फैली चहुंओर पड़ोसी सूंघे नथुने उठाए
किसी बहाने आ धमके फिर होंठ पे जीभ फिराए
मेहनत करके हमने पीसी आए पड़ोसी खाने
खुशी भी होती मन में,मेरी चटनी के ये दीवाने
महक पटल के अंदर आज अनोखी चटकारे दार
सिल बट्टे की चटनी गांव की महक लिए तैयार।
-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
