हर प्रदेश का अलग जायका,
स्वाद बड़ा मतवाला,
शाही पनीर,कोफ्ता करी सब एक तरफ,
मन चटनी का दीवाना।
धनिया,पुदीना, मिर्च ,नारियल,
अमरूद हो या कैरी
हर थाली का स्वाद बढ़ाएं ,
चटनी खट्टी तीखी ।
मिर्च, मसाले,नून,खटाई,
सब बन जाएं साथी ,
सब्जी न भी भाएं तो,
रोटी चटनी संग खाई जाती।
सोने पर सुहागा तब हो जाए,
जब सिल पर पीसी जाए,
कहीं घुल जाए मुंह में जाकर ,
कहीं हम दांतों से चबाएं।
मिक्सी चाहे काम करे पल में,
सुविधा उसका मान।
सिल पर पिसी चटनी में लेकिन,
बसता हिन्दुस्तान।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
