क्यों ना आज बनाई जाए
खट्टी मीठी आम की चटनी
लाल लाल मिर्च कुछ नारियल
हरा धनिया भी डालो मेरी पत्नी ।
छोटे-छोटे प्याज मीठी नीम
अदरक डालो इंच में तीन
सब रखो सिलबट्टे पर लाकर
फिर धीरे-धीरे पीसो रगड़कर ।
सिलबट्टे की बात निराली
अब है खुशबू उड़ने वाली
पूरा परिवार बैठा है जमकर
होने वाला है कुछ तो हटकर
सब कुछ पिसकर बन जाए चटनी
सब कुछ हो जाए एक सा होकर
देख सुहाना बारिश का मौसम
चटनी खाएं पकोड़े तलकर॥
-ख़ुशी प्रयागराज
