सिलबट्टा

सिलबट्टा पहचान,हाथ की कला दिखाए।
लाल टमाटर मिर्च, पीस चटनी बन जाए।।

मिर्च पुदीना आम, नमक धनिया भी डाला
चटकारे ले जीभ,स्वाद दे गजब निराला।।

मिक्सी विद्युत यंत्र, आधुनिक सुविधा सारी।
परंपरा अनमोल, मेंहँदी पीसें प्यारी।।

बदल गया है ढंग, रंग बदली है दुनिया।
वाह! मसाले – स्वाद, भूल जा प्यारी मुनिया।।

फैले नित्य सुगंध, हाथ का गरम मसाला।
माँ की आई याद, स्वाद सिलबट्टा वाला।।

सिलबट्टे का योग, मान- व्यायाम पुराना।
नवपीढी को आज,ज्ञात हमको करवाना।।

देख रसोई गैस, लुप्त चूल्हा सिलबट्टा।
नवयुग नूतन नित्य,आलसी अनुभव खट्टा।

मधुर पुरानी बात, दाल पीसे मिल जुलकर।
बड़े – मुगौड़े छान, खूब खाते सब सुखभर।।

सिलबट्टे का राज, पूत – माँ अलग न करना।
कहते यही बुजुर्ग, साथ रख खुशियाँ भरना।।

सिलबट्टा की शान, टाँंकने वाले आते।
दाम बताते ठीक , मोल श्रम के ले जाते।।

रोजगार श्रम मूल्य, दूर रहती बेकारी।
सिलबट्टा – पाषाण, साथ दे कोमल नारी।।

नई कहानी नित्य, साथ हर बात पुरानी।
अनुभव देता ज्ञान, बोलती दादी नानी।।

-अमिता रवि दुबे
छत्तीसगढ़

[post-views]

1 कमेंट

  • Dr. Priti Samkit Surana 09009423393

    सिलबट्टा संस्कृति की पहचान 💐 सुन्दर लिखा।

  • Pradeep Kumar Arora 9425192297

    👌 शानदार

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x