मेरे साकी शोख़ी-ए- रिन्दाना आकर देख ना,
बे-अदब हाथों में है पैमाना,आकर देख ना,….
रंग-ए-महफिल देखने के वास्ते ही आ महज़
हर सलीकेमंद का चिल्लाना,आकर देख ना,
हर कोई मैकश का जामा ओढ़ कर झूमे यहाँ,
मुख़्तसर,गिरता हुआ दीवाना,आकर देख ना,
हर अदावत की ग़ज़ब सी इंतेहा क्या ख़ूब है
एक लम्हा ही सही पर आना,आकर देख ना,
जानना मुश्किल हुआ, ये शैख़ है या बिरहमन
कौन कितना होगया मस्ताना,आकर देख ना।
-उर्मिला माधव
