बस एक तमन्ना थी मेरी कि ऐसा जीवनसाथी हो,
जो अपने लिये नहीं, सबकी खुशियों की खातिर जीता हो।
प्रभु ने मेरी प्रार्थना सुनी, मुझको ऐसा सौभाग्य मिला।
प्रणयसूत्र में बँध गये हम, खुशियों से भरा संसार मिला।
तुम जिए सदा औरों के लिये, महके रजनीगन्धा बनकर।
कितनों को जीवनदान दिया, तुमने अपनी ख़ुशियाँ खोकर।
तुम सा जीवनसाथी पाकर, यह जीवन मेरा धन्य हुआ।
मेरे मन का कोना-कोना, रजनीगन्धा सा महक गया।
-राधा गोयल
विकासपुरी
