तेहर बरस की उम्र…

तेरह बरस की उम्र, मासूम कली,
खिली भी नहीं थी अभी, अधखिली।
तेहर बरस की उम्र****

गंगानगर की धरती पर, खौफनाक रात गुजरी।
चीखती-चिल्लाती पीड़ा, हर तरफ बिखरी।
सिसकती मानवता से, मासूम बेटी छली।
तेरह बरस की उम्र***

बतीस दरिंदों ने मिलकर नोचा था,
बना बंधक जुल्म किया, कहां सोचा था!
मासूम के दर्द से,मानवता शर्मिंदा हो चली।
तेरह बरस की उम्र***

आहत संवेदना, पाँच दिनों तक रोई बिटिया।
हद हुई क्रूरता की, उजड़ी बचपन की बगिया।
लहूलुहान हुई मर्यादा, खामोश हर गली।
तेरे बरस की उम्र ****

गूंजती चीत्कार,में करो न्याय की पुकार।
अब तो जागो,कब तक सहे बेटी अत्याचार?
देश शर्मसार हुआ,बेटी तो दुनिया से चली।
तेरे बरस की उम्र, मासूम कली।

-कविता नामदेव
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x