ग्रीष्म की तपन मिटाने खातिर,
वर्षा ऋतु अब आ गई।
नव सृष्टि नव सृजन रूप को,
पात -पात दर्शा रही।
धूप तपिश कम हुई अब जो,
जन मानस को खुशी मिल रही।
सूर्य की किरण भी खुश होकर,
मेघ संग आंख मिचौनी खेल रहीं।
मेघ गरज सुन चपल दामिनी,
व्योम में नर्तन कर रही।
उसके प्रतिउत्तर में धरा पर,
मोर की थापें बढ़ रहीं।
उस कृषक की मेहनत के संग,
धूप -पानी से फसलें लहलहा रहीं।
घर-घर रोटी पहुंचाने को,
वर्षा रानी बरस रहीं।
सबको खुशियां देने खातिर,
वर्षा ऋतु लो आ गई।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
