तेरे ही इर्द गिर्द मेरा ये संसार बहुत है
बाकी का और सब कुछ बेकार बहुत है।
जाने वफा हूं आई मैं तेरे द्वार पर
वर्ना खुला तो और भी दरबार बहुत है
सांझा तू कर ले मुझसे मेरे ही संग का
करते रहना मुझे बस तेरा दीदार बहुत है
खाती हूं कसम ये कि ना जाऊंगी छोड़ कर
रुखसती को मेरी ये दर-ओ-दीवार बहुत है
मूल कब का दे दिया है बस सूद है बाकी
ब्याज मूलधन हैं करते साहूकार बहुत है
चालान काट कर भी जी भरा नहीं इनका
खाने की ये आदत से बीमार बहुत है
-किरण मोर
कटनी
