जैसा बोओगो वैसा काटोगे।
सत्कर्म का फल ही पाओगे।
कर्मो का लेखा मिटता नही।
हर किसी को दिखता नही।
गीता कुरान सब कहता है।
बस कर्मो का फल मिलता है।
रखो मन में सदा सद्विचार।
सार्थक जीवन चलो राह पर।
जियो और जीने दो मंत्र।
सबका भला कर्तव्य निर्वहन।
प्रेम विश्वास मनोभाव साथ।
सबसे बेहतर मिलाकर हाथ।
एक और एक ग्यारह बनकर।
दुष्कर और दुर्गम सब सहकर।
सर्वे भवन्तु सुखिनः कहकर।
भलमनसाहत और प्यार बांटकर।
अपनापन का भाव जगाकर।
सार्थक जीवन की राह चलकर।।
-प्रेम सिंह “काव्या”
छत्तीसगढ़
