इश्क़ कोई गुनाह नहीं,
इश्क़ कोई खेल नहीं,
दिल से निभाया इश्क़,
तो इबादत बन गया,
धोखा दिया गर इश्क़ में,
वो एक सजा बन गया,
इश्क़ पूजा है इबादत है,
दिलों से खेलना इश्क़ नहीं,
इश्क़ में रंजिशें भी कम नहीं,
इश्क़ में मुश्किलें कम नहीं,
इश्क़ निभाना भी सरल नहीं,
दो दिलों के मिलन की,
कहानी इश्क़ है,
इश्क़ में डरना नहीं मरना नहीं,
जिससे भी करना इश्क़,
सारी उम्र निभा लेना,
थाम कर हाथ न छोड़ना कभी,
क्योकि इश्क़ कोई गुनाह नहीं!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
