मां बाप थे तो जलवा था सब पर रुआब का
अब नाम रह गया है यहाँ बस नवाब का
इतना था जिंदगी का तजुर्बा उन्हें तभी ,
सानी नहीं है कोई भी उनके हिसाब का ।
वो खुशनुमा हवाएं बवंडर क्यों बन गई ,
ये रंग लाल क्यों है झेलम चिनाब का ।
देती रही मैं पानी मगर तेरी याद में ,
पनपा नहीं अभी तक ये पौधा गुलाब का ।
तुमने सलाम भेजा न ही ख़त कोई मुझे ,
देखूंगी कब तलक मैं युॅ रस्ता जवाब का ।
तपता सा रेजगार , मुहब्बत का ये जहां ,
कैसे करूं भरोसा कहो मैं सराब का ।
आशिक नए नए हुए हर इक सदी में पर ,
कुछ फ़र्क हि पड़ा न किसी इंकलाब का ।
हैं लरज़िशें लबों पे , नज़र में शरार है ,
हालत बता रही है हरिक ग़म जनाब का ।
सीने में मेरे दिल है ,वो तेरे नहीं नहीं ,
कैसे मिले ज़वाब के मेरे ज़वाब का ।
रौशन तो दोनों ही हैं मगर आशिकों में यां ,
चर्चा है बस क़मर का न की माहताब का ।
बदली सी है क़मर यां कहीं धूप रेशमी ,
जलवा-ए-हुस्न है ये हमारे शबाब का ।
-राजश्री तिवारी पांडे क़मर
