सकारात्मक सोच की ताकत को ज़िंदगी में कभी-न-कभी हम सबने महसूस किया होगा। यह सकारात्मकता ही तो है, जो हमें कभी हारने नहीं देती। जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों से हमें उबार लेती है। चाहे ये विपरीत परिस्थितियाँ स्वास्थ्य संबंधी हों, आर्थिक समस्याएँ हों या जीवन में वैचारिक मतभेदों की उथल-पुथल मची हो, हमारी सकारात्मक सोच हमें निराशा के घोर अंधेरे से बाहर खींच लाती है।
आज की इस प्रतिस्पर्धात्मक ज़िंदगी में सफलता प्राप्ति के लिए सकारात्मक होना बहुत ही आवश्यक है। सकारात्मक दृष्टिकोण जीत और सफलता निश्चित करता है।
लेकिन वह कहते हैं न— “अति सर्वत्र वर्जयेत्।” कभी-कभी अत्यधिक सकारात्मक सोच के कारण हम सिक्के का दूसरा पहलू नहीं देख पाते और नकारात्मक परिणाम हमें मायूस करते हैं।
सकारात्मकता जीवन में खुशियाँ लाती है। हारे, टूटे हुए व्यक्ति को प्रोत्साहन भरे सकारात्मक शब्द नवीन ऊर्जा से भर देते हैं।
-स्मृति गुप्ता
जबलपुर
