सकारात्मक सोच की ताकत

हम जो भी अपने जीवन में देखते हैं, वह हमारी सोच का ही परिणाम होता है, और अधिकांश हम वही देखते हैं जो हम देखना चाहते हैं। और ईश्वर भी हमें वही देता है, क्योंकि ईश्वर कभी देने में पीछे नहीं हटता। लेकिन हम पर है कि हम क्या मांग रहे हैं। क्या वह हमारे हित में है, समाज के हित में है या परिवार के हित में है। हम अहंकार में हैं या क्रोध में, नफरत में या डर में। कोई भी अवस्था हो, हमारी सोच अगर उसी अनुरूप ढलती है, तो उसके परिणाम भी वैसे ही होते हैं। यानी हम गलत-सही जानते हुए भी कुछ परिस्थितिजन्य कारणों से या जानबूझकर दिमाग में जो रखकर चलते और देखते हैं, परिणाम भी हमारे सामने वही होते हैं। लेकिन अगर (हम उन परिस्थिति में भी, जो हमें असहज बनाती हैं), हम धैर्य और साहस से उन पर विचार कर विवेक से सही-गलत का मापदंड तय करके उनका सामना करते हैं, तो हमें उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। हाँ, कुछ देर लग सकती है, लेकिन जीवन में एक संतुष्टि का अनुभव होता है। और हमारी सकारात्मक सोच हमारी हार को भी जीत में बदलने की ताकत रखती है।

कहने का मतलब, अगर दिल कुछ कहे और दिमाग कुछ और, तब केवल दिल की बात नहीं मानना चाहिए, बल्कि जो सही है, वह देखना चाहिए। जो अच्छाई हमें अवगुणों से बचाए, और हम उस समय अपने दिल और दिमाग दोनों से संतुष्ट हों, तब हमारी सोच सकारात्मक होती है। लेकिन अक्सर हम दूसरों की जिंदगी में झांकते रहते हैं और कुंठित होकर ईर्ष्या, अहंकार, जलन, अवसाद आदि में घिरकर उसे अपना दुश्मन मानने लगते हैं। अब चूंकि उसके बारे में हमारी राय कायम है, अतः हम उसकी अच्छाइयाँ देख ही नहीं पाते और बेवजह ही उसे अपना दुश्मन मान लेते हैं। वह कितनी भी अच्छाई करे, हम अपनी बात पर ही अड़े रहते हैं, जो हम खुद करते हैं। और फिर कुछ बातों में हम ईश्वर को भी दोष देने लगते हैं, जबकि ये हमारी खुद की सोच का परिणाम होता है। जबकि ईश्वर तो हमारी प्रार्थना सुनकर सिर्फ तथास्तु कहते हैं। दरअसल सकारात्मक सोच में बहुत ताकत होती है, जो हमारी जीवन शैली को प्रभावित कर हमारे मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करती है।

-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x