सकारात्मक सोच की ताक़त

हम अपने मन में विचार करने के लिए स्वतंत्र हैं। ये हमारी इच्छा शक्ति है कि हम क्या सोच रखते हैं। यदि अच्छा सोचें तो अच्छे विचार आएंगे, अन्यथा नकारात्मक प्रभाव बना रहेगा।

बच्चे की पाठशाला परिवार और प्रथम गुरु माता-पिता होते हैं। जिस परिवार में प्रेम और विश्वास है, स्वस्थ वातावरण है, वहाँ पर बच्चा भी सकारात्मक विचारों से युक्त होता है। यहीं के वातावरण से उसमें संस्कार के बीज अंकुरित होते हैं।

मानव अपने आस-पास के वातावरण से प्रभावित होता है। मूलतः मानव के विचारों और कार्यों को उनके संस्कार, वंश-परम्पराएँ ही दिशा दे सकती हैं। यदि अच्छा वातावरण मिला है तो वह सही मार्ग पर जाता है। अच्छी संगति का अर्थ है—ऐसे सत्पुरुषों के साथ निवास, जिनके विचार अच्छी दिशा की ओर ले जाएँ। यही भाव इस दोहे में प्रदर्शित किया गया है कि संगति अपना प्रभाव किस प्रकार डालती है—

कदली, सीप, भुजंग मुख, स्वाति एक गुण लीन।
जैसी संगति बैठिए, तैसाई फल दीन।।

एक ओस की बूंद केले के पेड़, सीप और भुजंग पर गिरती है तो उसका प्रभाव अलग-अलग होता है।

सकारात्मक सोच जीवनी शक्ति है, जो आगे बढ़ने में मदद करती है। इसका मतलब है कि किसी भी परिस्थिति का सामना करने की ताकत आत्मविश्वासी होने से उत्पन्न होती है। हमारी सकारात्मक सोच हरदम जीत जाने का भाव रखती है कि हम इस कठिनाई को जरूर पार कर लेंगे, हमारी पहचान जरूर बनेगी, हमारी परिस्थितियाँ अवश्य ठीक होंगी। कहते हैं, हम जिस तरह की बात करते हैं, वह सारे ब्रह्माण्ड तक जाती है। इसलिए ऐसा हो चुका है या ऐसा ही होगा वाली बात कहें, तो सब कुछ ठीक होगा।

-डॉ. अमृता शुक्ला

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x