मेघा तुम्हारी बहुत मेहरबानी
तुम बरसाये समय पर पानी
देखो आज खेत उगले सोना
खुश गाँव का कोना कोना॥
हमारी मेहनत रंग ले आई
यारों आओ ख़ुशियाँ मनायें
मिलकर बाँटे हम बधाई
हम सब मिल जुल नाचें गायें॥
देखो देखो बज गए ढोल
बज गई बाँसुरी की धुन
थिरक उठा आज सारा गॉव
महक उठी खेतों की माटी।।
इन्द्र देव की कृपा निराली
धरती ने ओढ़ी हरी चुनरिया
हम सबने मिल ख़ुशियाँ मनाई
मेघा तुम्हारी बहुत मेहरबानी॥
-पुष्पा अरविंद शर्मा
नागपुर
