दुश्मनों से देश अपना को बचाना होगा।
हर किसी दिल देश भक्ति को अब जगाना होगा।।
देश अपना खूबसूरत और सबपे भारी।
धर्म सबका दुश्मनों को मिल भगाना होगा।।
मुल्क अपना खोखला हो रहा ये किनसे?
वक्त पर अपने सभी को सच बताना होगा।।
देश अपना यह रहेगा, हम रहेंगे यारों।
सैनिकों का बल जमाने को दिखाना होगा।।
जो युवा भटके हुए लगते जमाने से हैं।
चलना उनको कैसी राहों ये सिखाना होगा।।
कुछ दिनों की जिंदगी सबकी हमारी है।
लोग अपनों बीच रहकर मुस्कुराना होगा।।
अजय पाण्डेय ‘बेबस’
