दुआ की वर्तिका जहाॅं !
स्नेह के दीपक में सजती है।
हॅंसती मुसकराती हुई हमेशा
देदीप्यमान होती है ।
इस दुनिया में वह दहलीज तब,
सदा जगमगाती है।
संदेश बनती दुनिया के लिए,
रिश्तों की गरिमा बताती है।
जो अपने भीतर हमेशा ही,
रिश्तों को महफूज़ रखती है।
ऐसे घरों की तस्वीर बनाते हुए,
तूलिका भी मुस्कुराती है।
जहां घर के मंदिर में,
बाती आशीष का प्रकाश देती है।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
