पिता है उम्मीद की नाव,
जीवन पथ प्रशस्त पाव।
डूबती नाव का पतवार,
अंबर-धरती तुझपर वार।
पिता राजेन्द्र सदा महान,
दिया दशा-दिशा का ज्ञान।
प्रेम-विश्वास साथ है भान,
अभिन्न मित्रभाव समान।
इस संसार में जिसने लाया,
उम्मीद की नाव पिता ही पाया।
परिश्रम करना आगे बढ़ना,
कभी किसी का हक न लेना।
आत्मविश्वास की उड़ान भरना,
उम्मीद की नाव पर सवार रहना।
पितृरेश्वर एक वटवृक्ष छांव समान,
जीवन दाता देवत्व प्रेम प्रधान।।
-प्रेम सिंह “काव्या”
छत्तीसगढ़
