घर परिवार मे रहकर सही ढंग से किया गया कर्म ही सबसे बड़ा नियम और ईश्वर की पूजा है। हम गृहस्थ जीवन में अगर एक छोटा सा नियम ले वह भी असंख्य फल दे सकता है। सद्कर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। फिर भी इच्छा से चातुर्मास के लिए भारी नियम जरूरी नहीं। श्रद्धा से लिया छोटा नियम भी बहुत बड़ा फल देता है।
चातुर्मास के आसान नियम – कोई भी 1-2 ले सकते है
- खाने-पीने के आसान नियम
- एक टाइम मीठा त्याग – रोज चाय/कॉफी में चीनी कम कर दें
- शाम को हल्का भोजन – रात 7 बजे से पहले खाना खा लें
- बुधवार को हरी सब्जी का त्याग – सिर्फ 1 दिन
- लहसुन-प्याज का त्याग – 4 महीने के लिए
- बाहर का खाना/तला-भुना बंद
- आचरण के आसान नियम
- झूठ न बोलना – छोटी बात में भी सच
- किसी की निंदा न करना – 4 महीने की प्रतिज्ञा
- रोज 10 मिनट मौन – सुबह या शाम
- गुस्सा न करना – पानी पीकर शांत हो जाना
- मोबाइल 1 घंटा कम चलाना
- धार्मिक/सेवा के आसान नियम
- रोज 1 माला जप – राम, कृष्ण या अपना इष्ट मंत्र
- रोज 2 पन्ने गीता/रामायण पढ़ना
- हर एकादशी को व्रत या फलाहार
- हफ्ते में 1 बार गौ-सेवा/पक्षियों को दाना
- रोज सुबह दीपक लगाना
- सबसे आसान नियम
“जो चीज आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, उसका थोड़ा त्याग”
जैसे – चॉकलेट, सीरियल, कोल्ड ड्रिंक, देर तक सोना
ध्यान रखने वाली बात
- संकल्प छोटा रखें पर उसे पूरा निभाएं
- आषाढ़ शुक्ल एकादशी “देवशयनी एकादशी” को संकल्प लें
- गलती हो जाए तो अगले दिन से फिर शुरू कर दें, खुद को दोषी न मानें
सबसे बड़ा नियम मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहना।
कोशिश रहे की हमारे कारण किसी के तन-मन-धन को हानि न हो
-मंजू सरावगी मंजरी
रायपुर (छत्तीसगढ़)
