१
लिख दे गाथा जिंदगी,तनिक- तनिक विश्राम।
साँसों की लय मध्य ही,प्रभु वर आठो याम।
अर्द्ध वाक्य में अल्प हो, पूर्ण वाक्य से अर्थ।
जन्म पूर्ण तो त्वरित ही, लगता पूर्ण विराम।।
२
चलता है आवागमन,निर्धारित है काल।
नर -तन पा सौभाग्य से, सत्कर्मों से ढाल।।
मिले पूर्व – प्रारब्ध का, जीते जी परिणाम,
काया पूर्ण विराम दे,आत्मा – लीन मराल।।
-अमिता रवि दुबे
छत्तीसगढ़
