शब्द दौड़ते रहे बहुत, अब अर्थ थके हारे थे,
भावों की नदिया में, कुछ सवाल किनारे थे॥
फिर आया एक बिंदु, जिसके चारों ओर सन्नाटा था,
न शिकायत, न गुहार, बस मौन का ही आयाम था॥
पूर्ण विराम वो नहीं, जो बात खत्म कर दे,
पूर्ण विराम वो है, जो दिल को चैन से भर दे॥
कहानी चाहे अधूरी हो, पर अंत तो शांत हो,
कुछ रिश्ते, कुछ दर्द भी… पूर्ण विराम से शांत हों॥
-मंजू सरावगी मंजरी
रायपुर (छत्तीसगढ़)
