जीवन एक बगिया है प्यारे,
धीमे-धीमे चलते जाना,
अपनी खुशियों पर तू प्यारे,
कभी पूर्णविराम मत लगाना।।
सुख दुख चाहे कितने आए,
सीधी राह तू चलते जाना,
जीवन है सुख दुख का मेला,
सदा ही आगे बढ़ते जाना।।
छोटी-छोटी खुशियां प्यारे,
संग साथ तू लेते जाना,
अपनी खुशियों पर तू प्यारे,
पूर्णविराम मत लगाना।।
कर्मठता का ताना-बाना,
सदा ही प्यारे बुनते जाना,
जीवन है कांटों की बगिया,
बचकर सदा निकलते जाना।।
-साधना छिरोल्या
दमोह (मध्य प्रदेश)
