सेवा धर्म है सबसे प्यारा,
इस पर कर्म करते रहना।।
हर जीव की रक्षा करना,
दया का धर्म निभाना।।
स्वार्थ की है दुनिया सारी,
अपना कर्तव्य निभाना।।
कर्म का है सब लेखा जोखा,
हर कर्म फल यहीं है मिलना।।
बाधायें अल्पविराम सी निकलेंगी,
कर्म में पूर्णविराम न लगाना।।
विश्वास की आस थामे रहना,
जीवन अपना सफल बनाना।।
-अर्चना कटारे
शहडोल (म.प्र.)
