आत्मबल

सावी क्या कर रही है ?
मधु बोलते हुए कमरे में प्रवेश करती है।
सावी -कुछ नहीं दीदी , प्रोजेक्ट फाइल बनाना है , बस शुरुआत कैसे करूँ
वही सोच रही ,और आइडियाज देख रही मोबाईल में ,शायद कुछ हेल्प मिल जाए।
मधु – ठीक है , देखो गर समझ आये तो बताना और न समझ आये तो वो भी बताना
लेकिन शेयर करना मुझको तब तक किचन में अपना काम निपटा लूँ।
चाय पीयेगी क्या ?
सावी – हां दीदी।
मधु इतना बोल कर चली जाती है , और सावी अपने प्रोजेक्ट के थॉट्स वापस से देखने लगी
क्योकि उसे आईडिया नहीं आ रहा है वो प्रोजेक्ट किस विषय को लेकर रेडी करे।
मधु – कुछ देर बाद मधु चाय लेकर आती है और उसे देती है , और पूछा कि कुछ मिला और तुम्हारे
प्रोजेक्ट का विषय क्या है।, वो तो बताओ।
सावी – चुप होकर ,मधु को देखती है।
मधु – अरे क्या देख रही , कुछ सोचा तो होगा ?
सावी – नर्वस तो थी , बस दीदी मुझे सच कुछ नहीं समझ आ रहा , न कोई विषय ही दिमाग में कि कुछ शुरुआत करूँ।
मधु – हे भगवान ! वाह रे मेरी बहन , ये विषय याद था कि पूछने पे रोना है , क्यों परेशान है।
सावी – दीदी तुम मेरी हेल्प कर दो न प्लीज ,कहते हुए आसूं पोछती है।
मधु – ठीक है ,चाय पियो , और कुछ ऐसा विषय लो , जहाँ जीवन का दार्शनिक रूप दिखे।
समाजशास्त्र का विषय हमारे जीवन में दिखता है और वो है परिवार और यही से बनता है फिर समाज का बृहत रूप।
सावी – दीदी , ये मैं क्यों नहीं समझ पायी ?
मधु – हसंते हुए , क्योकि तुम रोती हो पहले और हार मान लेती हो फिर दिमाग यही सोचेगा कि मैं नहीं कर सकती।
मन को स्थिर करो , फिर सोचो कैसे क्या करना है और जिस प्रोजेक्ट को लेकर तुम्हे विषय चुनना है उससे जुड़े विषय कौन -कौन से है और फिर तुम्हारे लिए आसान होगा कि तुम अपने विषय के किस रूप में अच्छा बता सकती हो।
आया समझ में मन के सम्बल को मजबूत बनाओ , आत्मबल को ऊँचा रखो और तब तुम्हारा मनोबल तुम्हे
हर काम आसान बना देगा।
सावी – थैंक्यू दीदी कहकर गले लग गयी।, मेरा आत्मबल बढ़ाने के लिए ,आपकी बात कभी न भूलूंगी।

इति…!!

-नंदिता तनूजा 
लखनऊ

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x